Chhattisgarh News: घोड़ी चढ़ने से पहले पहले दूल्हा जेल पहुंचा… गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी लड़की से कर रहा था दूसरी शादी..

कोरबा। जिले के तिल्दा नेवर में एक दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले ही जेल के पहुंच गया। अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जिसकी खबर प्रेमिका को लगी। जिसके बाद उसने पुलसि से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमिका के शिकायत पर दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जलसो गांव का रहने वाला चिरंजीवी वर्मा का अफेयर पिछले 2 साल से रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से चल रहा था। जिसके बाद दोनों के बीच कई शारीरिक संबंध भी बने। इस बीच चिरंजीवी की शादी कहीं और लग गई और उसने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला ले लिया। 10 मई को उसकी बारात जाने वाली थी। चिरंजीवी एक निजी कंपनी के स्टोर में काम करता है।

इसी बीच शादी की खबर प्रेमिका को लगी, जिसके बाद उसने 10 मई को ही उसकी प्रेमिका पहले उस लड़की के घर गई, जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी । फिर पूरे मामले की शिकायत रामपुर चौकी में की। युवती ने बताया कि चिरंजीवी ने उसे शादी करने का वादा किया था। यही बात कहकर उसने मुझसे संबंध बनाया। अब शादी और कहीं कर रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।