CG News: वाह डॉक्टर साहब वाह! आग से झुलसी हुई महिला जब पहुंची हॉस्पिटल तो डॉक्टर ने जड़ दिया थप्पड़

कोरबा. आमतौर पर डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, लेकिन कुछ डॉक्टरों की हरकत से यह पेशा भी बदनाम हो रहा है। महिला मरीज को थप्पड़ जड़ने के बाद चर्चा में आए ऐसा ही एक डॉक्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी है, जिनकी नशे में धुत होकर लड़खड़ाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उन्होंने आग से झुलसी महिला के परिजनों से अभद्रता भी की कर दी। मामले में डीन ने मुख्यालय को पत्राचार करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

IMG 20230305 WA0046

दरअसल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुद्धेश्वर सिंह कंवर पदस्थ है। वे आए दिन नशे की हालत में अस्पताल पहुंचते हैं। बीते दिनों उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंची महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्यवाही भी की थी। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा। वे शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए सीधे अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने बर्न वार्ड में दाखिल आग से झुलसे मरीज से उल जलूल सवाल शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने परिजनों से भी अभद्रता शुरू कर दी। जिससे परिजन परेशान हो गए । उनके आक्रोशित होने पर डॉक्टर ने अस्पताल से बाहर आना मुनासिब समझा थोड़ी देर बाद लड़खड़ाते हुए पुनः अस्पताल की ओर जाने लगे। इस दौरान डॉक्टर अपने पैरों में चलने लायक भी नहीं थे। उन्हें लड़खड़ाते देख कुछ लोगों ने कंधे का सहारा देकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया।

IMG 20230305 WA0047
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम

मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने न सिर्फ मुख्यालय को पत्राचार किया है। बल्कि जांच के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।