जानिये उस हारे हुए करोड़पति नेता की कहानी जिस पर कांग्रेस ने फिर से लगाया है दांव…


जांजगीर-चांपा। लोकसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कांग्रेस ने पिछले छह बार लोकसभा चुनाव जीते स्व. परसराम भारद्वाज के बेटे रविंद्र शेखर भारद्वाज को मैदान में उतारा है। रवि शेखर एक बार सारंगढ विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बसपा के कामदा जोल्हे से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी लोकल व्यक्ति को चुना है। क्योंकि पिछले दो बार कांग्रेस ने पैराशूट कंडीडेट को मैदान में उतारा था। जिसके चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। 2003 में इन्होने सारंगढ़ से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे। वर्तमान समय में कंग्रेस के सचिव हैं रवि भारद्वाज राजनितिक विरासत में मिली है। इनके पिता स्वर्गीय पारसराम भारद्वाज ने सारंगढ़ लोकसभा सीट से अपने राजनितिक कैरियर की शुरुआत की थी और लगतार 6 बार सांसद भी रहे। अविभाजित मध्यपरदेश में वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी रहे है। लोकसभा जांजगीर-चांपा के कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रवि शेखर भारद्वाज के पास संयुक्त स्वामित्व की 2 करोड़ 43 लाख 38 हजार 612 रूपए की चल-अचल संपत्ति है।उम्मीदवारों में नामांकन के समय प्रस्तुत शपथ पत्र में यह जानकारी दी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी अजीविका का साधन कृषि और व्यापार को बताया है। उनके नाम से रेलवे स्टेशन सूरत में एक टी स्टाल भी है। रवि शेखर भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास नगद 3 लाख रूपए और तीन तोला सोना, 12 लाख 52 हजार 937 रूपए की टाटा सफारी 2016 मॉडल इस तरह उनके पास 14 लाख 10 हजार 306 रूपए की चल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 2 लाख रूपए नगद, 40 ग्राम सोना को मिलाकर 3 लाख 28 हजार 143 रूपए की चल संपत्ति है। इसी तरह रवि भारद्वाज के पास तिवारीपारा खरौद में 12 डिसमिल भूमि जिसका अनुमातिन कीमत 15 लाख रूपए बताया गया है, जबकि शामिल सरीख खाते में ग्राम लिंगयाडीह बिलासपुर 1.04 एकड़ भूमि ग्राम देवरी तहसील पामगढ़ में 0.085 हेक्टेयर भूमि है। जबकि तिवारीपारा खरौद में 4.809 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसकी अनुमातिन कीमत 40 लाख रूपए है। इसके अलावा इंदौरा में रवि भारद्वाज के नाम एक फ्लैट, बिलासपुर में एक भवन और जीवन उद्घार गृह निर्माण समिति 15 वर्गफीट का प्लाट है। इस तरह इसके स्वयं के नाम से 55 लाख 18 हजार की अचल संपत्ति और संयुक्त खाते में 80 लाख रूपए की अचल संपत्ति है। 7 लाख 44 हजार 582 रूपए का वाहन ऋण भी इन पर बकाया है। रवि भारद्वाज ने अपना वृत्ति कृषि व्यवसाय को बताया है। इनके नाम पर सूरत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 में टी स्टाल है और राहौद में बीपीसीएल पेट्रोल पंप निर्माणाधीन है।