Big Breaking: दो गुटों में जमकर मारपीट… दर्जन से ज्यादा लोग घायल.. पांच की स्थिति गंभीर… छावनी में तब्दील हुआ गांव..



कवर्धा। जिले के धरमपुरा गांव में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लड़ाई में लाठी, सब्बल का भी उपयोग किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, लड़ाई में 13-14 लोगों के घायल होने के समाचार आ रहे हैं। जिसमें चार-पांच लोगों की स्थिति गंभीर है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस बल पहुंच गया। उच्चाधिकारी भी वहां उपस्थित हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव की स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Updating…