CG Breaking: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली घायल



कांकेर. छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले के छोटे बेठिया के आल्दंड के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। आलदंड के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ है। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में चार से छह नक्सलियों के घायल होने की उम्मीद है।