Jhumka_Water_Festival_2023: झुमका जल महोत्सव में कला, सुर और संगीत की होगी धूम, जानिए पूरा शेड्यूल, कितना समय किसका प्रोग्राम हैं?

Jhumka Water Festival 2023: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करने के लिए जिला प्रसाशन झुमका जल महोत्सव का आयोजन कर रहा हैं। यह महोत्सव दो दिन तक चलेगा। इस महोत्सव का आगाज 17 जनवरी को व 18 जनवरी को इसका समापन होगा। महोत्सव में नामचीन कलाकारों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभागीय प्रदर्शनी के द्वारा जिले की उपलब्धियों से लोग परिचित होंगे।

झुमका जल महोत्सव का शुभारंभ 17 जनवरी को खाद्यमंत्री अमरजीत भगत करेंगे। और साथ ही, 18 जनवरी को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के कलेक्टर विनय कुमार लहंगे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जुटी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर लहंगे ने आज महोत्सव स्थल का जायजा लिया और सभी अधिकारियों को सौपे गए, दायित्वों का निर्वहन करने के लिए ज़रूरी दिशा- निर्देश दिए।

झुमका जल महोत्सव में कलाकारों का पूरा शेड्यूल

– 17 जनवरी दोपहर 1 बजे महोत्सव का शुभारंभ,
अतिथियों के स्वागत और उद्बोधन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा।

– अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा।

– 2:50 पर छत्तीसगढ़ी कलाकार आरु साहू का कार्यक्रम।

– 3:40 पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

– शाम 5 बजे से छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी का प्रोग्राम 6 बजे तक, इसके बाद ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत द्वारा 6 बजे से 7 बजे तक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

– शाम 7 से 8 बजे तक छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुज शर्मा के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

– महोत्सव के पहले दिन के आखिरी कलाकर बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौर की शाम 8 बजे से मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।

– झुमका जल महोत्सव के दूसरे और लास्ट दिन 18 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2:00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति।

– इसके बाद 4 बजे से इसके बाद 4:00 बजे से पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी सुरीली आवाज से पहचान बनाने वाले सरगुजा के कलाकार संजय सुरीला द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

– शाम 5:30 बजे सूफी कलाकार नासिर निन्दर द्वारा तथा 6:45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6:55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।

WhatsApp Image 2023 01 16 at 8.46.57 AM 1086x1536 1