जशपुर में छत ढलाई के समय सेंट्रिंग प्लेट गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत, 9 घायल, एक की हालत नाज़ुक

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आई हैं। यहां शटरिंग प्लेट गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वही, 9 मजदूर घायल हैं। सभी घायल मजदूरों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची हैं। मामला पत्थलगांव शहर का हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात को पत्थलगांव शहर के कश्मीरी गली में रहने वाले संदीप गर्ग के घर छत की ढलाई हो रही थी। ढलाई करने के लिए लगभग 30 से 35 मजदूर इकट्ठा हुए थे। भलाई से पहले सेंट्रिंग का काम चल रहा था। इसी बीच अचानक सेंट्रिंग टूट कर गिर गया और छज्जे के ऊपर खड़े मजदूर भी सेटिंग के साथ नीचे गिर गया। और सेंट्रिंग के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

इस घटना में 9 मजदूर घायल हो गए। सभी घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं। वही इलाज के दौरान एक मजदूर की हालत बहुत ही गंभीर होने के चलते उसका बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।फिलहाल, पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

इस संबंध में एसडीओपी हरीश पाटिल ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।