गौठान निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर.. निर्माण कार्य मे देरी से जताई नाराज़गी… RES के दो अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे ने बीते दिन जशपुर विकासखण्ड के बाम्हनपुरा गौठान पहुंचकर कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम, उपसंचालक कृषि एम. आर. भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने गौठान में निर्मित्त किये जा रहे वर्मी टाका के निर्माण में विलंब होने पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के कारण कार्यपालन अभियंता आरईएस एक्का एवं उप अभियंता श्री श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा 2 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश है।