छत्तीसगढ़ : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के जरुरी ख़बर.. 8 मार्च तक रद्द की गई 12 ट्रेन.. टिकट बुक करने से पहले..

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला रेलवे स्टेशन के कोल वॉशरी साइडिंग में तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल द्वारा, हावड़ा मुंबई मार्ग पर चलने वाली 12 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। जिसमें से 4 एक्सप्रेस ट्रेन है। सभी ट्रेन को 6 मार्च से 8 मार्च तक 3 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। मालूम हो कि 10 मार्च को होली है। होली से ठीक पहले बिलासपुर रेल मंडल ट्रेन कैंसिल करने का ये बड़ा फैसला लिया है। फेस्टिव सीजन में इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें की गई रद्द

01 . 68738 बिलासपुर-रायगढ मेमू लोकल 06 से 08 मार्च तक रद्द02- 68737- रायगढ़- बिलासपुर मेमू लोकल 06 से 08 मार्च तक रद्द
03 – 68734 बिलासपुर- गेवरारोड मेमू लोकल 06 से 08 मार्च तक रद्द
04 – 68733 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू लोकल 06 से 08 मार्च तक रद्द
05 – 68732 बिलासपुर- गेवरारोड मेमू लोकल 06 से 08 मार्च तक रद्द
06 – 68731 गेवरारोड- बिलासपुर मेमू लोकल 06 से 08 मार्च तक रद्द
07 – 58113 टाटानगर- बिलासपुर पैसेंजर 06 से 08 मार्च तक रद्द
08 – 58114 बिलासपुर- टाटानगर पैसेंजर 06 से 08 मार्च तक रद्द
09 – 12880 भुवनेश्वर- कुर्ला एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 06 मार्च को रद्द
10 – 12879 कुला- भुवनेश्वर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 07 मार्च को रद्द
11- 12812 हटिया- कुला एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 06 मार्च को रद्द
12 – 12911 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 08 मार्च को रद्द

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेन

01 – 58020 झारसुगुडा-गोंदिया पैसेंजर को झारसुगुडा में ही रोका जाएगा
02 – 58819 गोंदिया- झारसुगुडा पैसेंजर को बिलासपुर में ही रोका जाएगा
03 – 58111 टाटानगर-ईतवारी पैसेंजर, झारसुगुडा – इतवारी के बीच रद्द रहेगी
04 – 58112 ईतवारी-टाटानगर पैसेंजर, इतवारी झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी
05 – 58204 रायपुर- गेवरा रोड पैसेंजर बिलासपुर गेवरारोड के बीच रद्द रहेगी
06 – 58203 गेवरारोड -रायपुर पैसेंजर गेवरारोड बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी