CG – संदिग्ध हालत में मिला बुजुर्ग पति-पत्नी का शव… फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर.. कटा हुआ था साड़ी का फंदा…

जांजगीर-चांपा। सुबह पामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डोंगाकोहरौद के एक बुजुर्ग दंपती का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिंलने से सनसनी फैल गई। कच्चे मकान के छज्जे मेें महज सात फीट की उंचाई पर लकड़ी से दो साड़ी के टुकड़े बंधे हुए हैं। दोनों फंदे टूटे हुए हैं। बुजुर्ग का शव पलंग पर था, वहीं महिला का शव जमीन पर मिला है। दंपती के बेटे का कहना है कि दोनों ने फांसी लगाई है। मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुॅची है। परिस्थितियों को देखते हुए फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद निवासी मोहन लाल कश्यप उम्र (73 वर्ष) और उसकी पत्नी ललिता कश्यप (60 वर्ष) का शव आज सुबह उनके घर के कमरे में सदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनके बेटे दिनेश कश्यप का कहना है कि दोनों ने फांसी लगाई है। जबकि शव साड़ी से बने फंदे से दूर मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि फंदे कमरे की लकड़ी से लटके हुए हैं। जमीन से लकड़ी की उंचाई महज सात फीट है और दोनों फंदे कटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, मोहन लाल कारपेंटर का काम करते थे। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां की शादी हो चुकी हैं। वहीं दो बेटों की शादी हुई है, जबकि एक बेटे की शादी नही हुई है। बेटे-बहु उसी घर के अलग अलग कमरों में रहे हैं। पड़ोसियों के मुताबिक घर में अक्सर पारिवारक विवाद होता था। जिसकी वजह से बुजुर्ग दंपती परेशान रहते थे। सात जुलाई को भी घर में जमकर विवाद हुआ था। फिलहाल पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।