क्या फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़.? …अम्बिकापुर एसडीएम ने जारी किया आदेश.. सप्ताह में दो दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा

अम्बिकापुर। लॉक डाउन के बाद भी कोरोना का रौद्र रूप दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोविड-19 एक संक्रामक बीमारी है, जो अब वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जिला प्रशासन को यह निर्देशित किया गया है कि इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाया जाये।

इसी तारतम्य में नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर में कोविड-19 के मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों द्वारा कोविड-19 के संभावित संक्रमण को रोकने हेतु आगामी सप्ताह में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सप्ताह में लगातार दो दिन बन्द रखा जाने का आग्रह किया है। इस संबंध में विभिन्न संगठनों द्वारा पत्र भी प्राप्त हुए हैं इसी आधार पर एसडीएम व इंसीडेन्ट कमांडर अम्बिकापुर शहर अजय त्रिपाठी द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंबिकापुर में आगामी सप्ताह में दो दिवस मंगलवार एवं बुधवार (दिनांक 14.7.2020 एवं 15.7.2020) को आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने वाले निम्नलिखित कार्यालय /प्रतिष्ठान को छोड़कर, समस्त व्यापारिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान/गतिविधियां (किराना दुकान एवं सब्जी बाजार सहित) पूर्ण रूप से बन्द रखने हेतु आदेशित किया गया है।

IMG 20200712 WA0079