पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था पति.. दूसरी शाम सुने मकान में अर्धनग्न अवस्था मे मिली लाश.. हत्या की आशंका

जशपुर। जिले में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस हत्या की आशंका जता कर मामले में जांच कर रही है। मंगलवार की शाम को पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक सूने मकान में अर्धनग्न अवस्था मे लाश बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक बीती रात से गायब था। सूने मकान में कुछ लोगों ने युवक की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा किया।

जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुतबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बिलाईटांगर के एक सूने मकान में युवक की लाश मिली है। मृतक का नाम अजय पुरी गोश्वामी बताया जा रहा है। बीते सोमवार की रात से वो घर से गायब था। इससे पहले उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद से वो गुस्से में घर से बाहर निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद आज शाम उसका अर्धनग्न अवस्था मे शव बरामद किया गया है। एसडीओपी योगेश देवांगन अपनी टीम के साथ मामले में जांच कर रहे हैं।