बिग ब्रेकिंग : JCC के दो विधायक का कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन… इस फ़ैसले पर जताई नाराज़गी

जीपीएम। जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ से विधायक गौरेला में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जहां दोनो ही विधायक देवव्रत राय एवं प्रमोद शर्मा ने 3 नवम्बर को होने वाले मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्यासी डॉ केके ध्रुव को देने की घोषणा किया। गौरतलब है की 2 दिन पहले ही जोगी कांग्रेस सुप्रीमो अमित जोगी ने पत्रकारवार्ता कर यह जानकारी दिया था। की उनके दो विधायक रेणु जोगी एवं धर्मजीत सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला लिया है।

इसके बाद से ही देवव्रत राय एवं प्रमोद शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर किये थे, की उनसे चर्चा करना जरुरी नहीं समझ गया यह गलत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार राजेश तिवारी, तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आर पी सिंह, मरवाही चुनाव प्रभारी अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, सचिव प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुरेन्द्र प्रताप सिंह जायसवाल, पेण्ड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जलान, प्रसिद्ध व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल,कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, पंकज तिवारी, एन एस यु आई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, कोरबा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पेण्ड्रा कांग्रेस मीडया प्रभारी रईस खान, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, ब्लाक युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विवेक जैन उपस्थित रहे।