सरगुज़ा : ‘पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे, अब गुस्सा कर्मचारी पर उतरा है’

अम्बिकापुर। सरगुजा दौरे पर पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही इन दिनों किसानों साथ हुई घटनाओं का जिम्मेदार प्रदेश सरकार को बताया है।

सरगुजा भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सरगुजा जिले के सीतापुर में सहकारी समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को किसानों के प्रति लापरवाह बताते हुए कहा 2018 में बनी कांग्रेस सरकार किसानों के दम पर सत्ता में आई। बड़े-बड़े वादे किए लेकिन किसान खुश नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। अब किसान का गुस्सा कर्मचारी पर उतरा है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। इसलिए इस तरह की घटनाएं घट रही है।