छत्तीसगढ़: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, देर रात 57 प्रत्याशियों की सूची जारी, 13 वार्डों के नाम पर अब भी मंथन

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जारी है। भाजपा ने बुधवार आधी रात के बाद भिलाई नगर निगम के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 70 सीटों वाले भिलाई नगर निगम के शेष 13 वार्डों में नाम तय करने के लिए संभागीय चयन समिति गुरुवार को भी मंथन करेगी।

नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 नवंबर से जारी है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू किया। भाजपा ने नगर निगमों के लिए संभाग स्तर पर और नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर चयन समिति बनाई है। स्थानीय नेताओं को ही उसमें शामिल भी किया गया है।

भाजपा की संभागीय चुनाव समिति पिछले तीन दिनों से विभिन्न नामों पर मंथन कर रही है। भिलाई नगर निगम के लिए मंगलवार को भी आधी रात के बाद तक बैठक चलती रही। बुधवार को भी आधी रात तक चर्चा के बाद केवल 57 नामों पर सहमति बन पाई। शेष 13 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन के लिए गुरुवार को फिर बैठक होगी। उसके बाद नामों की दूसरी सूची जारी होगी।

देखिए प्रत्याशियों की सूची-

screenshot 2021 12 02 09 09 09 68 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2175886975218586884210
screenshot 2021 12 02 09 09 22 85 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2178074483040921801759