CG News: घर से बाहर गए इंजीनियरों की घर में चोरी, चोर ले गए 15 तोला सोना और 16 लाख नगद

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी का वारदात सामने आया हैं। चोरों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम उस वक्त दिया। जब पूरे परिवार घर से बाहर गए हुए थे। अज्ञात चोरों ने 15 तोला सोना और 16 लाख रुपए लेकर फुर्र हो गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर लिया हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं।

सुपेला थाना इंचार्ज ने बताया कि, 77 एमएलजी फिल्टर प्लांट में नगर इंजीनियर के पद पर कार्यरत सन्नी जांभुकर निगम के स्टाफ क्वार्टर में रहता था। उसने शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत में बताया कि उसके घर में उनकी पत्नी रीमा जांभुलकर और लड़का रहते हैं। 24 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे वे घर में ताला लगाकर अपने घर चरोदा गए थे। अगले दिन शाम 6 बजे जब वो वापस भिलाई आए। तो देखा घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे दो सोने के कंगन, एक सोने का कड़ा, एक सोने का हार, एक सोने का नेकलेस, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगुठी, दो सोने की चेन, पच जोड़ी सोने का नथ और नगदी रकम समेत 10 लाख से अधिक की चोरी कर ले गए।

WhatsApp Image 2023 02 27 at 08.16.31 1024x576 1

वहीं, एक और मामले में इसी निगम के स्टाफ क्वार्टर में इंजीनियर रेवती रमन शर्मा के घर चोरी हुई। रेवती ने पुरानी भिलाई पुलिस थाने में शिकायत की और बताया कि,18 फरवरी की सुबह 10.30 बजे वो अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने गृहग्राम कवर्धा बहन की शादी में गए थे। 25 फरवरी की शाम 6.17 बजे घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि, घर के सामने का ताला टूटा हुआ हैं। वे घर लौटकर देखे तो सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लॉकर का ताला टूटा हुआ था। इतना ही नहीं, बिस्तर के नीचे छिपा करके रखे 15 लाख रुपए नगद गायब थे।