CG BIG BREAKING : कांग्रेस नेता की हत्या… धारदार हथियार से किया गया है हमला…

दुर्ग-भिलाई। चरोदा नगर निगम में वार्ड क्रमांक- 2 औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से कांग्रेस पार्टी के पार्षद सूरज बंछोर (39 वर्ष) की हत्या हो गई है। 15 नवंबर की रात 9 बजे के आसपास हथखोज के बंधवा तालाब के पास सूरज बंछोर गंभीर और रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। उसे भिलाई के बीएम शाह हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।

सूरज के चेहरे और पीठ पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान है। पार्षद की हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। लेकिन दो दिन पहले सूरज बंछोर का किसी के साथ विवाद होने की चर्चा चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पार्षद सूरज बंछोर का एक दिन पहले ही 14 नवंबर को जन्मदिन था। भिलाई-3 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।