Breaking : कांग्रेस ने इस नगर निगम के लिए घोषित किए प्रत्याशी, सभी 40 वार्ड के लिए प्रत्याशी तय, देखें सूची

कांग्रेस ने नामांकन समाप्ति से एक दिन पहले भिलाई चरोदा नगर निगम के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। पाटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सभी 40 वार्डों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम हैं।

पिछले तीन दिनों से चल रही रणनीतिक कवायद के बाद कांग्रेस की चुनाव समिति ने बुधवार रात ही अधिकतर नामों पर मुहर लगा दिया था। मंगलवार रात से बुधवार रात तक बिरगांव, रिसाली और भिलाई नगर निगमों के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। भाजपा ने भिलाई चरोदा में अपना पत्ता देर रात खोला। उसके बाद कांग्रेस ने भी गुरुवार शाम को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी । बताया जा रहा है, इनमें से कुछ लोगों ने नामांकन भी कर लिया है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है, इस दिन सभी पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन पूरा कराया जाना है।

देखिए प्रत्याशियों की सूची-

screenshot 2021 12 02 18 09 30 70 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2176089657824676230211
screenshot 2021 12 02 18 09 40 83 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2171899049726324873835