बाइक सवारों को बचाने के दौरान हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी कार; ड्राइवर को अंदरूनी चोटें

दुर्ग-भिलाई। शहर में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि, चार पहिया वाहन में सवार ड्राइवर समेत पावर हाउस ब्रिज से सीधे नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पर मौके पर छावनी पुलिस पहुंच गई।

बता दें कि, इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी वाहन चालक की जान बच गई। हालांकि हादसे के बाद चालक को इलाज के अस्पताल भेज दिया गया। घटना में युवक को काफी अंदरूनी चोट आई और चेस्ट में भी दर्द की शिकायत है।

जानकारी के अनुसार, उत्तम टॉकीज सड़क 2 पॉवर हाउस निवासी प्रशांत जैकब स्कॉर्पियो सीजी07 बीबी 5555 में सवार होकर रात 9.30 बजे सेक्टर 6 के लिए निकला था। जो, रात 12 बजे अपनी कार से घर आ रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार अचानक बाजू में आ गए। उन्हें हॉर्न देने के बाद भी नहीं हटे। बाइक में परिवार बैठा हुआ था। उन्हें बचाने के चक्कर में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रशांत का उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में जारी है।