छत्तीसगढ़: 5-5 लाख के ईनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, 70 जवानों की हत्या में थे शामिल

शासन प्रशासन के नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत गांव-गांव में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान रंग ला रहा है। इस अभियान से प्रभावित पामेड़ एरिया कमेटी के सदस्य पज्जो उर्फ संजू माड़वी और लक्खे उर्फ तुलसी माड़वी ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष समपर्ण कर दिया है।

नक्सली दम्पति पर 70 जवानों की हत्या में शामिल होने का आरोप है। 2021 में तर्रेम मुठभेड़ समेत दक्षिण बस्तर की 12 बड़ी घटनाओं में दोनों नक्सलियों पर शामिल होने का आरोप रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों नक्सली के ऊपर 5-5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।