CG News: यहां होती है ‘महुआ पेड़ की शादी’ ताकि फसल की पैदावार हो अच्छी, पढ़िए इस अनोखी रस्म के बारे में…

दंतेवाड़ा. जिले में महुआ के फूलों की अच्छी पैदावार के लिए ग्रामीण एम अनोखी रश्म अदा करते हैं। इस अनोखी रश्म के बारे में आपको जानकर हैरानी होगी। दंतेवाड़ा ज़िले के प्राचीन नगरी बारसूर में पिछले कई वर्षों से एक अनोखी परंपरा चली आ रही है, यहां के गांव प्रमुख, बैगा और सिरहा, गुनिया गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर महुआ के फूलों की अच्छी पैदावार के लिए महुआ पेड़ की शादी करवाते है।

IMG 20230302 WA0013

इस शादी की ख़ास बात यह है की जिस तरह आम मानव जीवन में दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्म की परंपराए होती है। ठीक इसी रस्मों से महुआ के पेड़ो की शादी करवाई जाती है। इस शादी की एक – एक रीति रिवाज बस्तर के आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाजों और रस्मों पर आधारित है। आदिवासी रीति रिवाजों से दूल्हा दुल्हन को जिस तरह तेल हल्दी लगाया जाता है। ठीक उसी प्रकार महुआ के टहनियों को तेल हल्दी लगाकर शादी करवाया जाता है।

IMG 20230302 WA0011

इस शादी में बाजे गाजे और शहनाई बजाकर पुरुष ग्रामीण महुआ पेड़ का चक्कर लगाते हुए नाच गायन करते है। और तेल हल्दी खेलने का रस्म भी निभाते है। शादी की सब रस्म समापन के बाद गांव के देवी देवताओं की पूजा कर महुआ फूल के अच्छे पैदावार की कामना करते है।

IMG 20230302 WA0010

बारसूर के रहने वाले ग्रामीण झाड़ू राम प्रधान पटेल ने बताया कि ये बहुत पुराने समय से चली आ रही है। इस दौरान गांव में जश्न का माहौल होता है। शादी की सब रस्म समापन के बाद गांव के देवी-देवताओं की पूजा कर महुआ फूल के अच्छे पैदावार की कामना करते है। बता दें कि जनजातीय समुदाय में जन्म से लेकर मृत्यु तक महुआ वृक्ष के फल-फूल व पत्तियों का विशेष महत्व होता है। महुआ के बिना समाज का शादी विवाह जैसी कई परंपराएं अधूरी होती है।