Weather Update : अम्बिकापुर में रिमझिम बारिश के बाद बढ़ी ठंड,जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में छाई कोहरे की धुंध

अम्बिकापुर। सरगुजा में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम और रिमझिम वर्षा के बाद ठंड बढ़ गई है। सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर समेत ग्रामीण इलाकों में कोहरे की धुंध छा गई है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। जिससे बचने ग्रामीण एक बार फिर अलाव का सहारा ले रहे हैं।

दरअसल प्रदेश के उत्तरी इलाकों में गुरुवार की दोपहर से ही बादल छाने शुरू हो गए थे, साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही थी। वहीं शुक्रवार की भोर ठंडी हवाओं के साथ हल्की वर्षा हुई। जिससे कड़कड़ाती ठंड एक बार फिर वापस लौट आई है।

इसे भी पढ़ें-

अम्बिकापुर : रिटायर्ड आर्मी मैन से सब्जी बीज और नगदी लूटने वाले गिरफ़्तार… बाजार से लौटने के दौरान दिया था घटना को अंजाम