यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी.. दर्जनों यात्री घायल

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हर दिन की भांति बैजनाथ बस यात्रियों को लेकर पत्थलगांव से जशपुर जाने को निकली थी। इसी दौरान रास्ते मे मिर्जापुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय बस में करीब 25-30 यात्री सवार थे।

जिसमे से दर्जनों यात्रियों को चोटें आई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है।