दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत

बिलासपुर में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक कैटरिंग का काम करते हैं। जो काम खत्म होने के बाद रात में अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उसलापुर ओवरब्रिज के पास हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की रात चैतन्य वाटिका उसलापुर में एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। इस समारोह में कैटरिंग का काम करके मोहम्मद बशीर दो महिला मजदूर के साथ एक बाइक में सवार होकर अपने अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान उसलापुर ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे थे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वेगानार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार तीनों उछलकर रोड पर जा गिरे। इस दुर्घटना के बाद बशीर खान, महिला मजदूर संगीता बाई, कारी बाई को गंभीर अवस्था में रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों की मौत हो गई। मृतक दोनों महिला तालापारा की रहने वाली थी। वहीं आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।