दीपावली पर लाइट गुल जाए… तो इन नंबरों पर करें कॉल.. तुरंत होगा सुधार

बिलासपुर। दीपावली पर्व के दौरान बिजली सप्लाई को लेकर परेशानी न हो और यदि कहीं खराबी आती है तो तत्काल सुधार हो सके। इसके लिए बिजली वितरण कंपनी ने अधिकारी व कर्मचारियों को गुरुवार से तैनात कर दिया है। साथ ही उनके नाम व मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि उपभोक्ता तत्काल सूचना दे सके।

बिजली वितरण कंपनी हर साल दीपावली पर्व यह सुविधा देती है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए पहले ही मरम्मत का कार्य पूरा कर लेती है। इस बार अलग- अलग फीडर बंद कर मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। वे इस बात को लेकर भी संतुष्ट हैं कि उनकी इस तैयारी की वजह से पर्व के दौरान बिजली सप्लाई को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

अचानक किसी तरह की तकनीकी खराबी आ भी जाती है तब तत्काल उसे ठीक कर लिया जाए। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता सीधे अधिकारियों के अलावा मैदानी अमले के मोबाइल पर बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी की सूचना दे सकते हैं। अधिकारियों के निर्देश पर अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली सुधार करेगा। अगर अमला मौके पर नहीं पहुंचा तो संबंधित अधिकारी तुरंत कार्रवाई करेंगे। इसके लिए सभी मैदानी कर्मचारियों को पहले से हिदायत दी जा चुकी है।

इन अधिकारियों को इन नंबरों पर करें काल

कार्यपालन अभियंता एनके राय 9425229175

सहायक अभियंता अश्वनी कुमार टंडन 9752619444

कार्यपालन अभियंता बिरकोना उपकेंद्र 8720024797

सहायक अभियंता सीएल वर्र्मा व्यापार विहार, भारतीय नगर व विनोबा नगर 9579122309

सहायक अभियंता जीएल धर नेहरू नगर 9424140193

सहायक अभियंता अनुपम सरकार नेहरू नगर 9827490567

सहायक अभियंता एसके जायसवाल सिरगिट्टी जोन 9926127434