CG News: BJP पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के घर की मालकिन ने चक्की में पिसवाए दाल

बिलासपुर. BJP पूर्व मंत्री महेश गागड़ा चक्की में दाल पीसते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर ऐसी कौन सी वजह रही होगी जो पूर्व मंत्री को चक्की में दाल पीसना पड़ रहा है। तो वो वजह आपको हम बताते हैं। वजह है कि वो खुद दाल नही पीस रहे बल्कि उनसे चक्की में दाल पिसवाया जा रहा वो भी उनकी पत्नी उनसे दाल पिसवा रही।

गागड़ा में अपने फेसबुक पेज में चक्की में दाल पीसते हुए वीडियो डाला है। और लिखा है कि सामाजिक और राजनीतिक कार्य के साथ साथ घर का काम भी करना ही पड़ता है, बड़ी बनाने के लिए दाल पिसवा रही घर की मालकिन, दिनभर की भागम भाग के बाद आप कुछ भी कर लो आप बच नहीं सकते। वीडियो बना ही लिया चुपके से बेटी ने, वीडियो क्रेडिट बेटी नैंशी। सोशल मीडिया पर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।