IED ब्लास्ट की चपेट में आया सिविलियन वाहन.. ड्राइवर समेत दो घायल… गोंगला में ग्रामीण की हत्या

बीजापुर. ज़िले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। जिसकी चपेट में आने सिविलियन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं वाहन में सवार ड्राइवर और ग्रामीण को चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक़ घटना बासागुड़ा थानाक्षेत्र से 2 किलोमीटर राजपेटा के पास हुई। जहां सड़क पर नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जिसकी चपेट में सिविलियन वाहन आ गया।

सूचना के बाद पुलिस टीम घटना क्षेत्र की ओर रवाना हो गयी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

दूसरी घटना

नक्सलियों ने गंगालूर क्षेत्र के गोंगला गांव के ग्रामीण की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को गांव में फेंका गया है। इस संबंध में एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि एक ग्रामीण की हत्या की सूचना मिली है। कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुई है। मौक़े पर पुलिस पार्टी रवाना हो गयी है।