बस्तर में CRPF का 84वां स्थापना दिवस: देश के लिए शहीद हुए 2049 जवानों को किया गया याद, इन्हें मिला वीरता पदक सम्मान

जगदलपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आज अपना 84वां स्थापना दिवस इस साल जगदलपुर के करणपुर सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में मना रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए हैं।

सीआरपीएफ महानिदेशक सुजॉय लाल ने कहा – 2049 शहीदों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बानी दी है। सीआरपीएफ ने खुद को लोकतंत्र की सबसे मजबूत प्रहरी के रूप में सिद्ध किया है। सीआरपीएफ देश की तमाम समस्याओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। हमारे बल ने देश के बाहर कई देशों में अपने कर्तव्य को निभाया है। वर्तमान में महिला बटालियन अपनी अहम भूमिका विभिन्न राज्यों में निभा रही है। छत्तीसगढ़ में कोबरा बटालियन की तैनात है। जम्मू-कश्मीर में भी शांति बहाली में अहम भूमिका सीआरपीएफ निभा रहा है। भारत सरकार की ओर से आधुनिकरण भी जोर दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 4 नाइट लैंडिंग विकसित किया गया। ये हैलीपेड माओवाद से निपटने में अहम है। छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर सुरक्षाबलों ऑपरेशन चलाये हैं। करनपुर सीआरपीएफ कैंप 30 बिस्तर अस्पताल ट्रामा सेंटर के शुरू होने का है। इसकी अनुमति मिल गई है।

इन्हें वीरता पदक सम्मान दिया गया

– कनई मांझी को मरणोपरांत सम्मान
– रोहित कुमार को मरणोपरांत सम्मान
– नरेश कुमार को सम्मान( 6वीं बार)
– रामकुमार टोप्पो को सम्मान
– महेंद्र कुमार को सम्मान( दूसरी बार )
– संदीप और मयंक तिवारी को सम्मान
– जयराम नाईक को सम्मान
– अमित सिंह यादव को सम्मान
– जीपी के दलपत भाई को सम्मान
– विकास और विनय कुमार राय को सम्मान

– गुरुमुख सिंह को सम्मान

– रवि प्रसाद वर्मा को सम्मान

– प्रमोद कुमार सिंह को सम्मान

– देवराव कुलदीप को सम्मान

– विकास राणा को सम्मान (दूसरी बार)

– उमर हुसैन को सम्मान

– सतीश वर्मा को सम्मान