छत्तीसगढ़ पुलिस प्रमोशन: 237 प्रधान आरक्षक बनेंगे ASI… आईजी ने जारी की सूची

बस्तर। बस्तर संभाग में लंबे समय के बाद पुलिस विभाग में जवानों की पदोन्नति की गई है। संभाग के 237 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम के अनुसार ASI के पद पर पदोन्नत किया गया गया है। बस्तर IG सुंददराज पी ने गुरुवार को संभाग के सातों जिलों में पदोन्नत हुए जवानों की सूची जारी की है। जिनमें बस्तर से 37, दंतेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 और कोंडागांव से 29 जवानों का प्रमोशन हुआ है।

IG सुंदराज पी ने बताया कि, पदोन्नति से पहले सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों के लिए कुछ दिन पहले विभागीय पदोन्नति परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में योग्य पाए गाय प्रधान आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिसके बाद सफल हुए 237 प्रधान आरक्षकों को ASI के पद पर पदोन्नत किया गया है।

• देखिए लिस्ट

screenshot 2021 12 16 22 06 24 44 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2175906163146383041986
screenshot 2021 12 16 22 06 39 43 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2176866205324919935016
screenshot 2021 12 16 22 07 04 59 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217328374275157657144
screenshot 2021 12 16 22 07 37 05 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2178206898184008989629
screenshot 2021 12 16 22 07 49 93 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2178500199093378535575
screenshot 2021 12 16 22 08 06 69 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2176710494076452074607