रेशम विभाग के कंडम वाहन की नीलामी होगी 22 जनवरी को

जगदलपुर 8 जनवरी 2014

      रेशम विभाग जगदलपुर के अधीन वाहन क्रमांक सी.जी.02-0812 टाटा सूमो माडल वर्ष 1998 जो कंडम हालत में है। उक्त वाहन की नीलामी 22जनवरी 2014 को मध्यान्ह 12 बजे गीदम रोड स्थित रेशम विभाग के कार्यालय परिसर में किया जाएगा।

      उप संचालक रेशम ने बताया कि इच्छुक पाटी नीलामी तिथि से पूर्व रेशम कार्यालय में नीलामी में भाग लेने हेतु 5 हजार रूपए की जमानत राशिजमा कर नाम पंजीकृत कर सकते हैं। नीलामी के संबंध में जो शर्ते रखी गयी हैं, उनमें इच्छुक पार्टी को नीलामी की तिथि से पूर्व रेशम कार्यालय में 5 हजाररूपए जमानत राशि आवश्यक रूप से जमा करना होगा। नीलामी रेशम कार्यालय गीदम रोड जगदलपुर में की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया समाप्ति पर असफल बोली दाताओं की जमानत राशि वापिस कर दिया जाएगा। सफल बोली दाता को वाहन की राशि का पूर्ण भुगतान पर वाहन सुपुर्द कर दी जाएगी तथा नियत समय 24 घंटे में वाहन उठाना होगा। अन्यथा जमानत राशि को जब्त कर सरकारी खजाने में जमा कर दिया जाएगा। नीलामी के संबंध में बोली स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का समस्त अधिकार उप संचालक रेशम जगदलपुर के पास सुरक्षित रहेगा।