अम्बिकापुर से गढ़वा परिवहन पर प्रतिबंध.. पहले जारी सभी अनुमति निरस्त.. कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका है गढ़वा

अम्बिकापुर. कोरोना वायरस (कोविड़-19) के संक्रमण की आशंका को देखते रखते हुए. अम्बिकापुर शहर एवं गढ़वा के मध्य परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देशानुसार इंसीडेंट कमाण्डर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अजय त्रिपाठी ने आदेश जारी कर. अम्बिकापुर शहर में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए. पूर्व में जारी गढ़वा के लिए परिवहन के सभी अनुमति निरस्त कर गढ़वा से अम्बिकापुर परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है.

ग़ौरतलब है कि झारखण्ड राज्य के गढ़वा में कोविड-19 के पाॅजिटिव केस पाए जाने के कारण वर्तमान में गढ़वा जिला कोविड़-19 का हाॅटस्पाट बन गया है. अम्बिकापुर शहर एवं गढ़वा के मध्य या गढ़वा होते हुए परिवहन से कोविड़-19 के संक्रमण की आशंका बढ़ गई है.