सरगुजा : भाजपा में 4 नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति, उदयपुर मंडल में चंद्रबशु महामंत्री

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरगुजा के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों की घोषणा की है.

#इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा अम्बिकापुर शहर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, अम्बिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष रामकेश्वर राजवाड़े, नवानगर मंडल अध्यक्ष बालनाथ यादव, उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, उदयपुर मंडल महामंत्री चंद्रबशु यादव को नियुक्त किया गया है.

यह जानकारी भाजपा सरगुज़ा के महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी. वहीं नयी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है.

इसे भी पढ़ें:-

सरगुज़ा : तालाब में इंसानी कटा हुआ पैर मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में पहुंची