सरगुजा: मंगरेलगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर… जनपद स्तरीय जन चौपाल का हुआ आयोजन..

अम्बिकापुर (सीतापुर/अनिल उपाध्याय)। आगामी 11 मई को मंगरेलगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन से पूर्व मंगरेलगढ़ परिसर में जनपद स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे 42 ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव समेत ग्रामवासी शामिल हुए।इस जन चौपाल के दौरान पूरे जनपद क्षेत्र से विभिन्न मांगों को लेकर लगभग तीन सौ आवेदन हासिल हुए है। जिस पर समय सीमा के अंदर कार्रवाई करते हुए आवेदक को अवगत भी कराना है।

इस संबंध में सीईओ संजय मरकाम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगरेलगढ़ में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी तारतम्य में यहाँ जनचौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमे प्राप्त आवेदन पत्र पर समय सीमा के अंदर कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद फिर मंगरेलगढ़ परिसर में जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।