Surguja News: सर्विसेज शतरंज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित हुए सुशील

अनिल उपाध्याय/सीतापुर- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शैक्षणिक समन्वयक सुशील मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुने गए।राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयनित 80 शतरंज खिलाड़ियों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 में से 5 मैच में जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित टॉप 6 में चौथा स्थान प्राप्त किया। जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया।