Surguja News: हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ निकाली मशाल रैली, किया नगर भ्रमण



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे अधिकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखते हुए मशाल रैली निकाली। हड़ताल के चौथे दिन लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम से निकली यह मशाल रैली पूरे नगर भ्रमण के बाद धरना स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान आंदोलनरत अधिकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।