अम्बिकापुर : चंदूलाल चिकित्सा महाविद्यालय ख़रीदने का विरोध, भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

अम्बिकापुर : सरगुज़ा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता व पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

IMG 20210729 WA0048

भाजयुमो सरगुजा के जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने बताया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित चंदूलाल चिकित्सा महाविद्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदारों के नाम मालिकाना हक में शामिल है। उक्त महाविद्यालय में बीते तीन वर्षो से एडमिशन भी नही हो रहा है। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने उस पर धोखाधड़ी की बात कही है। उन्होंने बताया की प्रदेश सरकार 125 करोड़ देकर उक्त महाविद्यालय को खरीदने जा रही थी। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

अम्बिकापुर शहर के घड़ी चौक पर भी युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें युवा मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दो पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व मौके पर मौजूद पुलिस के बीच काफी झुमझपटी भी देखने को मिली। पुलिस की मौजूदगी में युवा मोर्चा मुख्यमंत्री के दोनों पुतलों को जलाने में सफल रही।

IMG 20210729 21413069

उक्त कार्यक्रम के दौरान संजय सोनी, सर्वेश तिवारी, शरद सिंन्हा, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, विकास शुक्ला, वीर सोनी, नितीन गुप्ता, राहुल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह, प्रियेष अग्रहरी, श्रीधर केशरी, विनाल गुप्ता, दिव्यांशु केसरी, लप्पू कश्यप, गोलू यादव, विवेक सिंह, राहुल तिवारी, रोहित सिंह, अमीत पांडेय, अनिरूद्ध मिश्रा, दीपक दास, पंकज सिंह, गौरव मिश्रा, अंकित तिर्की, निशांत सिंह, रवि सोनी, दीपक यादव, सक्षम गुप्ता, मोन्टी यादव, रितेश यादव, अश्वनी जायसवाल, सुमित त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, अभिशेक तिवारी, विशाल कुशवाहा, युराज बाबरा, अभिजीत पांडेय, दीपू पांडेय, प्रिंस सिंह, हनी दुबे, शिवांश पांडेय, अंश गोस्वामी, सतीस गुप्ता, लक्की गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, रौनी मिश्रा, प्रविण गुप्ता, विक्की यादव, अश्वानि विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, सुनील यादव, लक्की सिंह, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।