NSUI ने उप कुलपति को सौंपा ज्ञापन… छात्रों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत…

अम्बिकापुर। आज NSUI सरगुजा जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल की मार्गदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में NSUI ने उप कुलसचिव से मुलाकात करके छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएं।

जिसमे मुख्य रूप से निम्न बातों को रखा गया –

(1) 2021 की मुख्य परीक्षा की जो अंतिम तिथि 5 अप्रेल 2021 हैं इसे बढ़ा कर 10 अप्रेल 2021 तक कर दिया जाए।


(2) B.Com 2nd ईयर या जो भी परीक्षा परिणाम आज दिनाँक तक जारी नही की गई हैं तथा पुनर्मूल्यांकन की रोकी गई परीक्षा परिणाम है उसे जल्द से जल्द घोषित की जाए।


(3) विशेष परीक्षा की जो परीक्षा परिणाम है उसे जल्द से जल्द विस्वविद्यालय के द्वारा घोषित की जाए।

(4) विशेष परीक्षा में पास छात्र छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अलग से समय दी जाए।

(5) अनुपस्थित छात्र छात्राओं जिनकी आज तक रिजल्ट नही सुधरी हैं तथा उनके द्वारा विश्व विद्यालय में आवेदन जमा की गई हैं उनकी परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द सुधार की जाए।


(6) प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल विद्यर्थियों का विशेष प्रेक्टिकल परीक्षा जल्द से जल्द ली जाए इसके लिए महा विद्यालय को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द परीक्षा लेने हेतु आदेशित की जाए।


(7) एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के रेगुलर के छात्रों हेतु परीक्षा फॉर्म हेतु लिंक ओपन किया जाए।

NSUI सरगुजा की इस छात्र हित मांग पर विश्वविद्यालय के द्वारा विचार कर छात्रों के हित को देखते हुए जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण की जाएगी ये अस्वाशन उप कुलसचिव सर् के द्वारा दिया गया।


clg 1

इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता जिला महासचिव आकाश यादव जिला सचिव अभिषेक सोनी, गौतम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, वैभव पांडेय, अमन सोनी, गगन निगम, छितिज गुप्ता, आँचल गोस्वामी, निक्की सिंह ,प्रियंका प्रजापति ,रिचा, रुपिका भगत, ज्योति सिंह NSUI के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।