खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने तिरंगा यात्रा निकाल कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संग मनाया रक्षाबंधन का पर्व



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में काँग्रेस नेतृत्व के आहवान पर आयोजित विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पूर्व हमेशा की तरह खाद्यमंत्री अमरजीत भगत मँगरेलगढ़ धाम पहुँचे। जहाँ देवी के दरबार में मत्था टेकने के बाद सीतापुर पहुँचे खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में काँग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शिवमंदिर से शुरू होकर तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए विधायक निवास पहुँची। जहाँ ससम्मान तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान खाद्यमंत्री ने लोगो से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसका सम्मान करते हुए सभी लोग अपने घर, दफ्तर एवं स्कूलों में तिरंगा झंडा लगाये और पूरे उत्साह के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाए।तिरंगा यात्रा के बाद खाद्यमंत्री अपने निवास में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन एवं स्वच्छता दीदियों संग रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन के दौरान खाद्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने वाली सभी बहनों को खाद्यमंत्री ने आशीर्वाद स्वरूप साड़ी एवं नगद राशि भेंट की। इस दौरान खाद्यमंत्री ने दिव्यांग जनों को बैट्री चलित साइकिल प्रदान किया।

IMG 20220810 WA0020



तिरंगा यात्रा के दौरान खाद्यमंत्री ने राजापुर को दी उप तहसील की सौगात

विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा अभियान के तहत विकासखंड मैनपाट के तराई गाँव सलाईनगर से राजापुर तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुँचे खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम राजापुर को उप तहसील की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगौलिक रूप से मैनपाट पहाड़ी एवं तराई क्षेत्र में बँटा हुआ है। विकासखंड मुख्यालय पहाड़ी क्षेत्र नर्मदापुर में होने की वजह से तराई क्षेत्र के लोगो को वहाँ आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए तराई क्षेत्र के लोगो ने मुझसे ग्राम पंचायत राजापुर में उप तहसील कार्यालय खोलने की माँग की थी। लोगो की यह माँग काफी पुरानी और बहुप्रतीक्षित थी। जो आज पूरा हो गया। अब लोगो को मैनपाट के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। राजस्व संबंधी सारे काम अब उनके यही हुआ करेंगे।

इस दौरान खाद्यमंत्री अमरजीत भगत स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए।जहाँ उन्होंने स्कूल का बाउंड्रीवाल एवं आदिमजाति सेवा सहकारी समिति राजापुर के पुराने भवन का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, गणेश सोनी, संदीप गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुनील मिश्रा, शिव गुप्ता, सुखदेव भगत, बिगन राम, बदरुद्दीन इराकी समेत प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।