Breaking: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही.. दो दिनों में 110 चिरान जब्त.. एक आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर। मुख्य वन संरक्षक सरगुजा एबी मिंज और वन मंडलाधिकारी पंकज कमल के मार्गदर्शन में उदयपुर वन परिक्षेत्र में बीते रात वन अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही कर पकड़ लिया गया।और साथ में अवैध वनोपज परिवहनो की जब्ती किया गया है।

वन विभाग द्वारा कार्यवाही बीते कुछ दिनों से लगातार जारी है। 25 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र अधिकारी उदयपुर सपना मुखर्जी और उप वन मंडल अधिकारी एस एन मिश्रा के निर्देशानुसार रात्रि गश्त में 37 नग चिरान जब्त किया गया था।

26 अक्टूबर को बिछलघाटी पण्डोपारा में 26 नग चिरान जब्त किया था। और बीते रात उन्होंने ग्राम झाड़ीपुर से आरोपी के घर से 47 नग चिरान जप्त किया गया है। वन विभाग द्वारा यह कार्यवाही पिछले कुछ दिनो से लगातार जारी है।

इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक बासेन जुगेश कुमार साहू, बुलटू राम, गिरीश बहादुर सिंह, शशिकांत सिंह, धनेश्वर सिंह, ऋषि कुमार रवि, राजेश राजवाड़े, विष्णु सिंह, आरमो कुमार सियाराम वर्मा, नंद कुमार सिंह, प्रेमनगर से अजय यादव, सुनील पैकरा, लखनपुर वन परिक्षेत्र के भी वन कर्मचारी गजराज वाहन चालक दीपक कुमार इस कार्यवाही में सक्रिय थे।