BJYM burnt the effigy of Mohan Markam: अम्बिकापुर में भाजयुमो ने फूंका PCC चीफ़ मोहन मरकाम का पुतला, BJP प्रत्याशी पर लगाए आरोप का विरोध

Surguja BJYM burnt the effigy of Mohan Markam: भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर के घड़ी चौक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया। दअरसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर मोहन मरकाम का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

भाजपा का कहना है कि, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा और बेबुनियाद आरोप लगाकर उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसी मसले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया।

IMG 20221122 22004912

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शानु कश्यप ने कहा कि, भारतीय जनता युवा मोर्चा आज अम्बिकापुर में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन कर रही है। मोहन मरकाम के द्वारा, कांग्रेस पार्टी के द्वारा हमारे जो प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम है। उनको लेकर अनर्गल आरोप कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाया गया है। उसी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेशभर में इसका विरोध स्वरूप पुतला दहन करके मोहन मरकाम से ये मांग करती है और कांग्रेस पार्टी से ये मांग करती है कि जैसा वो बेबुनियाद आरोप लगा कर हमारे प्रत्याशी का छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उसके लिए वो माफी मांगे। नहीं तो भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा इसके लिए और भी आगे लड़ाई लड़ते रहेगी। जब तक मोहन मरकाम माफी नहीं मांगते है। युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करेंगे।