Bharat Jodo Yatra: रजपुरी से निकली भारत जोड़ो यात्रा का सुवारपारा में हुआ समापन

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: युंका द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन रजपुरी से शुरू होकर सुवारपारा पहुँची। जहाँ ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष की आगवानी के बाद यात्रा का समापन किया गया। भारत जोड़ो अभियान के तहत युंका द्वारा निकाली गई। पदयात्रा सहनपुर, बटइकेला, महेशपुर, विरिमकेला एवं नदीपारा पहुँची। जहाँ ग्रामीणों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा में युंका विधानसभा अध्यक्ष मंटु गुप्ता समेत युंका पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।