होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में मनाया गया स्नेह और शांति का प्रतीक पर्व क्रिसमस…

अंबिकापुर। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में क्रिसमस अवकाश की वजह से क्रिसमस के पूर्व ही, पूरे उल्लास से मनाया गया स्नेह व शांति का प्रतीक पर्व क्रिसमस,कार्यक्रम के प्रारंभ में बी.कॉम. की छात्रा अनुजा व भैरवी ने क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए दीप प्रज्ज्वलन हेतु प्राचार्य डॉ सिस्टर शांता जोसेफ उप प्राचार्य डॉ सिस्टर मंजू टोप्पो ,डीन गृहविज्ञान संकाय निशा मैडम एवं सुशील खेस एवं किरण को आमंत्रित किया।

इसके उपरांत प्रार्थना नृत्य के माध्यम से सृष्टि एवं समूह द्वारा जीसस क्राइस्ट के जन्म पर हर्ष व्यक्त किया गया।
गीत झूमो नाचो आज खुशी से.. आयुषी एवं समूह के द्वारा गाये गए इस गीत के साथ सभी ने सुर से सुर मिलाकर जीसस के जन्मोत्सव पर खुशियां मनाई ।


गीत की आधुनिक शैली रैप के माध्यम से प्रेरणा चौधरी ने प्रभु येसु मसीह की अलौकिकता पर प्रकाश डाला।
अमीषा एवं समूह ने प्रभु येसु मसीह के जन्म को नृत्य-नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु बहुत खूबसूरत एवं जीवंत प्रस्तुति दी।


इसके उपरांत प्राचार्य डॉ सिस्टर शांता जोसेफ ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर क्रिसमस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए,क्रिसमस में शांता क्लॉज़ केआगमन के पीछे क्या क्या संदेश छिपा है समझाने के लिए इसके पीछे प्रचलित कथा से अवगत कराया,और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाये दी।


कल्पना ,रीमा एवं समूह ने कैरोल सिंगिग के माध्यम से प्रभु येसु मसीह के जन्म पर संगीतमय बधाई दी। अंजली एवं समूह ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी भावना का सम्प्रेषण किया।कार्यक्रम के अंत मे कीर्ति मिंज ने कार्यक्रम से जुड़े प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी जनों के प्रति आभार अभिव्यक्त किया।


कार्यक्रम प्राचार्य महोदया के संरक्षण व आई कफ प्रभारी सिस्टर दिव्या गुलाब मिंज सा.प्रा.गणित एवं सिस्टर
फूलमती नगेशिया सा.प्रा.कम्प्यूटर साइंस के निर्देशन में बहुत ही उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व अनुजा कुजूर,भैरवी सिंह,ऐश्वर्या गुप्ता व श्रुति सिंह ने संभाला। ये सभी बी.कॉम. की छात्राएं हैं। कार्यक्रम प्राचार्य, उपप्राचार्य के अलावा सभी संकाय के डीन, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण व अशैक्षणिक स्टाफ व स्नेहिल छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।