23 मार्च को कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन, नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव सभी विधायक होगें सम्मलित…

अम्बिकापुर

आगामी 24 मार्च को स्थानीय कला केन्द्र मैदान में सरगुजा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम पूर्वान्ह 11.00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सभी 2000 बूथों से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व विधायको, सांसदों, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदों, समस्त ब्लाँक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ इंटक, एनएसयूआई सहित कांग्रेस की समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस पक्ष के समस्त निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से सम्मेलन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा ने दी।