सरगुजा मे कमल के साथ खिला कमल, राजनैतिक पंडितो का समीकरण बिगडा

अम्बिकापुर 

 

  • भाजपा के कमलभान सिंह 1,47,357 वोेट से जीते
  • कांग्रेस के रामदेव राम को हराया
  • छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की प्रतिष्ठा थी दांव पर
  • भाजपा की ओर से गृहमंत्री रामसेवक पैकरा से थे चुनाव प्रभारी

 

सरगुजा लोकसभा चुनाव की आठ विधानसभा सीटो मे 80 फीसदी चुनाव होने के बाद जीत हार की चर्चाओ का बाजार गर्म था, लेकिन आज 16 मई को हुई मतगणना मे तस्वीर साफ हो गई, और जीत हार के अंतर की चर्चाओ से बाजार ठंडा हो गया। और भाजपा के कमलभान सिंह ने कांग्रेस के रामदेव राम को 1 लाख 47 हजार 357 वोट से हरा दिया।

सरगुजा लोकसभा सीट मे कांग्रेस प्रत्याशी रामदेव राम के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की प्रतिष्ठा दांव मे लगी थी, तो भाजपा के कमलभान सिंह मरावी के लिए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने चुनाव प्रचार का जिम्मा थामा था। लिहाजा कमलभान सिंह ने रमन राज

BJP KAMALBHAN SINGH MARAVI
BJP KAMALBHAN SINGH MARAVI

और मोदी लहर मे सवारी करते हुए, कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकाल दी, और संसदीय सीट के सभी आठो विधानसभा मे बढत बनाते हुए , कांग्रेस के रामदेव राम को 1 लाख 47 से अधिक मतो से मात दे दी।

विधानसभावार अगर नतीजो की बात करे तो शुरुआत के एक दो चरण की मतगणना मे सामरी विधानसभा से कांग्रेंस प्रत्याशी ने बढत बनाई थी, लेकिन उसके बाद भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह ने जो बढत बनाई वो निर्णायक मोड पर पंहुच गई। इधर सरगुजा संसदीय सीट बलरामपुर ,सूरजपुर और सरगुजा सीटो की आठ विधानसभा सीटो को मिलाकर बनी है, लिहाजा तीनो जिलो से भाजपा को बढत मिली ,जिसमे सूरजपुर जिले की प्रतापपुर ,भटगांव और प्रेमनगर विधासभा मे मिली बढत भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

विधासभावार चुनाव परिणाम

रामानुजगंज भाजपा को को मिले 11951

सामरी से भाजपा को बढत 3917

लुण्ड्रा से भाजपा को बढत 9106

सीतापुर से भाजपा को 8515 बढत

अम्बिकापुर से भाजपा को 13,539 वोट की बढत

भटगांव से भाजपा को 33,482 वोटो की बढत

प्रेमनगर से भाजपा को 39724 से बढत

प्रतापपुर से भाजपा को 23,452 की बढत

कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशी कमलभान सिंह मरावी 1लाख 47 हजार 357 वोट से जीत गए है। जिसका अधिकारिक ऐलान भी हो चुका है।

 

लोकसभा 2014 मे आंकडो की अधिकारिक जानकारी 

unnamed