वार्ड क्रमांक 1 के बच्चो ने सामूहिक पिकनिक का लिया आंनद…….

अम्बिकापुर

रविवार को वार्ड क्रमांक एक के बच्चों को बस से वाटर पार्क पिकनिक पर ले जाया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी थे। पिकनिक जाकर बच्चे आनंदित हुए एवं मौज-मस्ती कर सकुशल अपने घर पहुंचे। जिला प्रशासन की इस पहल पर बच्चों ने खुशी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, पार्षदगण मंजूषा भगत, कौशिल्या यादव, ने बच्चों को क्रिकेट किट एवं फुटबाल वितरित किया। बच्चों ने वाटर पार्क में खेल का भी आनंद लिया। बच्चों के अभिभावकों ने भी इस सराहनीय पहल पर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को वार्ड भ्रमण करने के दौरान बच्चों ने खेल मैदान एवं खेल साम्रगी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। कलेक्टर ने बच्चों के अनुरोध पर प्रत्येक वार्ड के बच्चों को स्थानीय वाटर पार्क में बारी-बारी से पिकनिक पर ले जाने के निर्देश दिए थे। इसके पूर्व शनिवार को वार्ड क्रमांक 36 के बच्चे पिकनिक पर गए थे।