बसूला मारकर पुत्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर

नगर सीमा से लगे ग्राम सरगवां के बंधवापारा में सोमवार की सुबह शराब के नशे में धुत्त एक ग्रामीण ने बसूला(लकड़ी छीलने का औजार) से वार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी। हत्या की वजह का पता नहीं चला है। वारदात के दौरान मृतक एवं आरोपी ही घर पर थे। घटना के बारे में उस समय पता चला जब मृतक का ससुर किसी काम से घर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम सरगवां बंधवापारा निवासी राम प्यारा उर्फ दसई राम 35 वर्ष घर में अपने पिता काशी राम के साथ रहता था। दसई की प|ी बसंती बाई घर से कुछ दूरी पर आमापारा प्राइमरी स्कूल में रसाेइया का काम करती है। वह अपने बच्चों के साथ स्कूल में ही रहती है। दसई की मां सरगवां में एक अधिवक्ता के यहां रहकर काम करती है। सुबह दसई राम स्कूल में अपनी प|ी से मिलने गया था। वहां खाना खाने के बाद यह कहकर निकला कि मवेशियों को चराने के लिए ले जाना है। वह शराब के नशे में था। घर पहुंचा तो उसका किसी बात पर पिता काशी राम से विवाद हुआ। काशी भी शराब के नशे में था। विवाद के दौरान पिता काशी ने बसूला मार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद काशी बस्ती तरफ चला गया। दसई का शव घर में खून से लथपथ पड़ा था। इसी बीच दसई का ससुर किसी काम से घर पहुंचा तो घटना के बारे में पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। टीआई नरेश चौहान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर काशी को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बसूला को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों में अक्सर होता था विवाद: पिता-पुत्र शराब पीने के आदी थे। शराब के नशे में दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इनके विवाद से परेशान होकर ही मृतक एवं मां घर छोड़कर बाहर रहती थी।