गुरुवार को मनाया जाएगा छेरता… कलेक्टर ने घोषित किया पहला वार्षिक अवकाश..

छेरता का आज स्थानीय अवकाश
अम्बिकापुर 15 जनवरी 2014
कलेक्टर सरगुजा द्वारा 16 जनवरी, गुरूवार को छेरता का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित यह वर्ष 2014 का पहला स्थानीय अवकाश है। दूसरा अवकाश 5 सितम्बर 2014 को करमा एवं तीसरा अवकाश 24 अक्टूबर 2014 को दीपावली के दूसरे दिन घोषित किया गया है।