धान के समर्थन मूल्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने की सड़क से लड़ाई शुरू

अम्बिकापुर से इमरान रजा की रिपोर्ट

 

  • सिंहदेव ने सरकार को अगाह किया की इस बार किसानों को धोखा देना आसान नहीं
  • रमन सरकार अपने आदत के अनुसार किसानों को धोखा देने में जूटी
  • धान का समर्थन मूल्य और बोनस के नाम पर आंकड़ांे की कलाबाजी
  • किसानों से तौलाई व सिलाई के लिए वसूला जा रहा है अवैध रूपया ठगे जा रहे है किसान

 

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ में विपक्ष का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलते ही सिंहदेव ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है आज उन्होने अपने विधानसभ के किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराने के लिए धरना प्रदर्षन किया जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य और बोनस के नाम पर आंकड़ांे की कलाबाजी से धोखे से तीसरी बार आयी रमन सरकार अपने आदत के अनुसार किसानों को धोखा देने में जूटी है।गरीब किसानो का तीन साल का बोनस खाने वालों को किसानों की समस्याओं से लेना देना नहीं है। 270 रूपये के बोनस पर मात्र 30 रूपये और देने और 2100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का इनका वादा सिर्फ वादा ही है। सरगुजा और बस्तर के किसानों ने झूठी सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया है। मैदानी क्षेत्रों में कुछ चुक हुई। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के हित की आवाज को सड़क से सदन तक पुरी दमदारी से रखेंगे। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव ने सरकार को अगाह किया की इस बार किसानों को धोखा देना आसान नहीं होगा। कांग्रेस को एक-एक सिपाही हर दिन सरकार को अपने वादों की याद दिलायेगा। किसानांे का हक हम लेकर ही रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने धान खरीदी में हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाते हुए कहा अब तक किसी अधिकारी पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई। सरकार की मंषा साफ नहीं है। धान के खरीदने के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी हो रही है। सरकार के मंत्री इसमें शामील हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि किसानों के साथ किया जा रहा छलावा बर्दाष्त नहीं किया जायेगा और जब तक किसानों को तीन साल का बकाया बोनस नहीं दिया जाता हमारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष राकेष गुप्ता ने किसानों की समस्याओं को इंगित करते हुए प्रमाण के साथ बताया किस तरह किसान धान बेचने के बाद भुगतान के लिये भटक रहे हैं। समितियों में तौल, सुतली और बोरा के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है। एसिड वॉष के नाम पर घटीया बारदाना दिया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेष महासचिव शैलेष सिंह ने किसानों से सुखती के नाम पर पैसा काटने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजेष मलिक गुड्डू, बंटी शर्मा, नुरूल अमिन सिद्दीकी, मुनेष्वर राजवाड़े,दुर्गेष गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रकाष साहु, तेजन राम, रामसाय, अनवर, शंकर राजवाड़े, आनंद राजवाड़े, धमेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान व ग्रामीणजन मौजूद थे।