ऐसा नहीं हुआ तो.. 13 जुलाई से वन विभाग के दफ्तर हो जाएगें सूने..

अम्बिकापुर छत्तीसगढ वन विभाग के एक अधिकारी की वजह से सरगुजा संभाग के वन कर्मचारी एक बडे आंदोलन की तैयारी मे है.. जिसके लिए वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष ने मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत को चेतावनी पत्र भी सौंप दिया है.. जिसके बाद से ये बात काफी प्रबल हो गई है कि वन कर्मचारियो के लिए तानाशाह बन चुके. एक अधिकारी को अगर पद से नही हटाया गया तो फिर पहले से आंदोलन कर रहे कोरिया जिले के वन कर्मचारियो के साथ.. सरगुजा संभाग के सभी वन कर्मचारी आगामी 13 जुलाई से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जाने को बाध्य हो जाएगें..

सरगुजा वन वृत के अंदर सरगुजा, जशपुर , बलरामपुर,सूरजपुर और कोरिया वन मंडल आते है.. और अगर इन वन मंडल के सभी कर्मचारी एक साथ अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाएगें.. तो फिर वन कर्मचारियो पर आधारित सभी वन सेवाए पूरी तरह बाधित हो सकता है.. दरअसल छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश बहादुर सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले मे पदस्थ वन मंडलाधिकारी(डीएफओ) द्वारा कर्मचारियो से अभ्रद और आपत्तिपूर्ण व्यवहार के साथ ही गाली गलौज और प्रताडित करने की मंशा से तबादले किए जाने का काम किया जा रहा था.. इतना ही नही श्री सिंह ने बताया कि डीएफओ श्री कश्यप द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से हटकर वन कर्मचारियो के निलंबन की कार्यवाही भी की गई है.. जिसके विरोध मे कोरिया वन मंडल के कर्मचारियो ने 6 जून को काली पट्टी लगाकर अधिकारी के कृत्यो का विरोध किया गया था. लेकिन 1 जुलाई तक डीएफओ को नही हटाए जाने के कारण सभी वन कर्मचारी 1 जुलाई से आंदोलन की राह इख्तयार कर चुके हैं..

इधर डीएफओ द्वारा वन कर्मचारियो को प्रताडित करने से निकले विरोध की आग अब संभाग स्तर तक पहुंच चुकी है. लिहाजा बीते 5 जुलाई को सरगुजा संभाग (वन वृत) स्तरीय वन कर्मचारी संगठन के लोगो ने बैठक आयोजित की . जिसमे डीएफओ के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने की स्थिती मे आगामी 13 जुलाई से सरगुजा वन वृत के सभी वन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हडताल पर जाने के मूड मे आ गए हैं.. और अगर ऐसा होता है तो वन विभाग मे कई जरुरी काम पूरी तरह से ठप्प हो सकते हैं… इधर 13 तारिख को जिस अनिश्चित कालीन हडताल की रुपरेखा बनाई गई है. उसमे मुख्य रूप से छग वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष सतीश बहादुर सिंह , सरगुजा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, बलरामपुर जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, जशपुर जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, कोरिया जिला अध्यक्ष पवन रूपेलिहा समेत कई वन कर्मचारी मौजूद रहें ।

IMG 20190708 WA0038