होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

अंबिकापुर। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के निर्देशन में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस इकाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रभारी दिव्या सिंह द्वारा रेडरियन क्लब के उद्देश्यो एवम् कार्यो की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की छात्राओं से अपील की गयी।

डॉ. कल्पना गृहा द्वारा एड्स कारण एवम् निवारण विषय पर व्याख्यान दिया गया एवम् “एड्स जागरूकता विषय पर नुक्कड नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे प्रथम स्थान पर रेडक्रॉस इकाई एवम् “द्वितीय स्थान पर एन.सी.सी. रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा सिंह सहा. प्रा. अँग्रेजी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में रेडक्रॉस की छात्रा दिक्षा भारती का विशेष योगदान रहा।